
Amrit Udhyan Reopens: अमृत उद्यान जिसका खुलने का इंतजार पर्यटकों को साल भर रहता है।जो सिर्फ जनवरी से मार्च के दौरान खुलता है उसे इस साल सैलानियों के लिए एक बार फिर खोला जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अमृत उद्यान को साल में दूसरी बार खोला जा रहा है। अमृत उद्यान 16 अगस्त 2023 से 17 सितंबर 2023 तक खुला रहेगा। वहीं सैलानी सुबह 10 बजे से 5 बजे तक उद्यान में घूम सकते हैं।
कर सकते हैं ऑफिशियल वेबसाइट पर बुकिंग
जो पर्यटक यहां घूमना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं।इसके अलावा, एंट्री पास भी ले सकते हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा गेट नंबर-35के पास मौजूदी कियोस्क से भी एंट्री पास लिए जा सकते हैं। उद्यान में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। अमृत उद्यान के लिए एंट्री फ्री रखी गई है।
राष्ट्रपति ने किया था दौरा
बताते चलें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त को अमृत उद्यान का दौरा किया था। बयान में यह भी कहा गया कि उद्यान उत्सव-द्वितीय के तहत अमृत उद्यान 16अगस्त 2023 से 17सितंबर 2023तक जनता के लिए खुला रहेगा। सिर्फ सोमवार के दिए जनता को उद्यान में जाने की अनुमति नहीं होगी। 5सितंबर को शिक्षक दिवस पर उद्यान विशेष रूप से शिक्षकों के लिए खुला रहेगा।
10 लाख से ज्यादा पर्यटक आए थे घूमने
वहीं अमृत उद्यान को इस साल जनवरी में 29 जनवरी से 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए खोला गया था। उस दौरान 10 लाख से ज्यादा पर्यटक मन मोह लेने वाली अमृत उद्यान की खूबसूरती को देखने आए थे।
Leave a comment