Amitabh Bachchan Film shanshah Remake : बनने जा रहा है अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह का ‘रीमेक’, रणवीर सिंह की हो सकती है एंट्री

Amitabh Bachchan Film shanshah Remake : बनने जा रहा है अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह का ‘रीमेक’, रणवीर सिंह की हो सकती है एंट्री

नई दिल्ली : बॉलीवुड के ‘शहंशाह’यानि अमिताभ बच्चन की फिल्म‘शहंशाह’ को लगभग 32 साल हो गए है. बीग बी की फिल्म शहंशाह सबसे खास फिल्मों में से एक है जिसके डायलॉग आज भी फैन्स के मुंह पर रटे रहते है. इसी बीच खबरें है कि फिल्म शहंशाह रीमेक बनने जा रही है और खुद बीग बी यानि अमिताभ बच्चन इसमें अक बार नजर आने वाले है.

आपकों बता दें कि, फिल्म शंहशाह की रिमेक के लिएखुद अमिताभ बच्चन ही नजर आ सकते है लेकिन इस रेस में दूसरा नाम खिलजी यानी कि रणवीर सिंह का नाम भी आगे आया है.यानी अब जल्द पर्दे पर आप खिलजी को कहते हुए सुनेंगे रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप हैं नाम है शहंशाह.ये देखना काफी मजेदार होने वाला है कि रणवीर शहंशाह बनकर छाते हैं या नहीं. स्पॅाटबॅाय की रिपोर्ट अनुसार फिल्ममेकर टिनू आनंद ने कहा कि मैं शहंशाह की रीमेक बनाऊंगा. मैं कोरोना वायरस के हमले का खत्म करने का इंतजार कर रहा हूं.

उन्होनें आगे कहा फिलहाल यह मेरे दिमाग में है और मैं यह नहीं कह सकता हूं कि यह कब शुरू होगा, कब रिलीज होगी, रीमेक कब शुरू करूंगा.पहले शहंशाह यानि अमिताभ बच्चनकी इसमें नजर आने की खबरें आ रही थी लेकिन अब खबरों के अनुसार रणवीर सिंह इस किरदार को निभा सकते हैं.टिनू ने ये भी कहा है कई लोग इस फिल्म के राइट्स खरीदने के लिए तैयार थे. लेकिन उन्होंने खुद इस सुपरहिट को बनाने का फैसला लिया.

Leave a comment