‘आज भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का चहेता केंद्र बन गया है’ अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार के 100 दिनों की रिपोर्ट

‘आज भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का चहेता केंद्र बन गया है’ अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार के 100 दिनों की रिपोर्ट

नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों का लेखाजोखा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने का निर्णय किया है। 10 साल में 15 देशों ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देकर न केवल प्रधानमंत्री मोदी का लेकिन भारत का भी गौरव बढ़ाया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता आई है। पिछले 10 साल में देश की बाहरी सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके एक सुरक्षित भारत बनाने में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता पाई है। नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया। भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है।"

हमारी संस्कृति, हमारा इतिहास और हमारी परंपराएं जुड़ी हुई हैंअमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कोई भी देश अपनी स्थानीय भाषाओं को समाप्त करके विकास नहीं कर सकता। स्थानीय भाषाओं के साथ हमारी संस्कृति, हमारा इतिहास और हमारी परंपराएं जुड़ी हुई हैं। राजभाषा का जहां तक सवाल है, मैंने स्पष्ट किया है कि हिन्दी का किसी भी स्थानीय भाषा से कोई स्पर्धा नहीं है। राजभाषा विभाग ही एक ऐसा पोर्टल लेकर आएगा जिससे कुछ सेकंड में भी सभी लेखों का संविधान की आठवीं सूची की सभी भाषाओं में भाषांतर कर देगा।

Leave a comment