अमेरिका के आसमानों में दिखा एलियन का जहाज! जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका के आसमानों में दिखा एलियन का जहाज!  जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली:  ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है या नहीं? इस सवाल का जवाब आज तक वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य बना हुआ है। वहीं दुनियाभर में आए दिन एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया जाता है ऐसे में अमेरिका के 8 राज्यों के आसमान में नीले चमक्ते गोले को देखने का दावा किया जा रहा है।

बता दें कि अमेरिकन मेटियोर सोसाइटी ने कहा कि उन्हें 150 जगहों से इसे देखने की रिपोर्ट्स और वीडियो मिले है। इस नीले गोले को 22 जुलाई को देखा गया था। वहीं इस गोले को सबसे ज्यादा साफ इंडियाना में देखा गया और यहीं से सबसे ज्यादा वीडियो भी बनाए गए है। इंडियाना के अलावा इस गोले को अलबामा,आयोवा,विस्कॉनसिन,ओहायो,मिसौरी,इलिनॉय,और केंटकी में भी देखा जया है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक उल्कापिंड था जिसकी चमक की तीव्रता 4 से भी ज्यादा होती है। उल्कापिंड को किताबी भाषा में शूटिंग स्टार भी कहा जाता है। यह जब हमारे धरती के वायुमंडल में प्रवेश करता है तब ये अपने तेज गति की वजह से जलते है जो किसी चमकते हुए गोले की तरह लगता है।

अमेरिका के जिस 8 राज्यों में इस गोले को देखा गया है। उसमें सबसे पहला राज्य इंडियाना का एडवांस कस्बा था। इस राज्य में दिखने के बाद यह उल्कापिंड अलग-अलग दिशाओं मे फेलने लगा, जिसके बाद इसे अमेरिका के कई राज्यों में देखा गया था। जिन लोगों ने इस उल्कापिंड को देखा उनका कहना है कि यह अचानक से आसमान में आया और चमकते हुए आगे की ओर निकल गया। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि उल्कापिंडों की बारिश सुबह के समय होती है लेकिन ये नीला गोला अमेरिका में 2 बजे के आसपास देखा गया था।

Leave a comment