AMERICA FIRING: इंडियाना मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 4 की मौत

AMERICA FIRING: इंडियाना मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 4 की मौत

वॉशिंगटन: अमेरिका में गोलीबारी होना आम बात सी होती जा रही है। तीन-चौथी दिन अमेरिका में फायरिंग की खबरें सामने आ जाती है। वहीं आज फिर अमेरिका में फायरिंग की खबरे सामने आई है। बता दें कि अमेरिका के इंडियाना में फायरिंग की घटना हुई है जिसमें हमलावर समेत 4 लोगों की मौत बताई जा रही है। जबकि 2 लोग घायल हो गए है। सूचना मिलते ही इलाके के सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ग्रीनवुड पार्क मॉल की है जहां एक गनमैन राइफल से लैस हो कर फूड कोर्ट  में घुस गया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। जिसमें ले 4 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हालांकि कुछ लोगों ने आरोपी से राइफल छीन ली और उसे दबोच लिया। वहीं आरोपी मारा गया है।  घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

पहले भी हो चुकी है फायरिंग

दरअसल इससे पहले अमेरिका के टेक्सास के एलिमेंट्री स्कूल में एक 18 साल के युवक मशीनी गन लेकर घुस गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। जिसमें 18 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई बच्चें इस फायरिग में घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया गया है।

2016 में भी हुई थी ऐसी घटना

यह घटना कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी 2016 में ऐसी घटना हुई थी। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। यह फायरिंग टेक्सास के एक स्कूल में हुई थी। वहीं 2018 में टेक्सस के एक ओर स्कूल में फायरिंग की गई थी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। 2018 में 17 साल के लड़के द्वारा फायरिंग की गई थी।       

जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने पहले अपने घर पर दादी पर गोली मारी। जिसके बाद युवक स्कूल में मशीनी गन लेकर दाखिल हुआ। पहले हमलावर पहली से पांचवी कक्षा में जाकर फायरिंग की थी। फिलहाल स्कूल को बंद कर दिया है।

Leave a comment