अमेरिका में फिर गोलीबारी! कौन है वह शख्स, जिसने डोनाल्ड ट्रंप पर चलाई गोली?

अमेरिका में फिर गोलीबारी! कौन है वह शख्स, जिसने डोनाल्ड ट्रंप पर चलाई गोली?

 Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर मारने की कोशिश की गई है। किसी ने उन पर फिर गोली चली है। हालांकि, इस गोलीबारी में डोनाल्ड ट्रंप पूरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।  यह गोलीबारी रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के पास हुई है।

बीते दो महीनों में यह दूसरी घटना है, जब डोनाल्ड ट्रंप को टारगेट करके गोली चली है। इससे पहले जुलाई में पेंसिलवेनिया की एक रैली के दौरान उन पर गोली चली थी। इस घटना के बाद उन्होंने कहा कि वह न झुकेंगे और न ही सरेंडर करेंगे।

गोली चलाने वाला शख्स गिरफ्तार

यह गोलीबारी फ्लोरिडा में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के पास करीब दोपहर 2 बजे चली है। बताया जा रहा है कि आरोपी हमलावर डोनाल्ड ट्रंप से महज 300-500 गज की दूरी पर था। इसके बाद गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी पुलिस ने उसके पास से AK-47 राइफल बरामद किया, जिसमें एक स्कोप था। इसके साथ दो बैकपैक्स, जिसमें सिरेमिक टाइल और एक गोप्रो थी। आरोपी हमलावर झाड़ियों में छिपा था।

गोली चलाने वाला शख्स कौन है?

गोली चलाने वाले 58 साल के शख्स का नाम रेयान वेस्ली राउथ है। वह यूक्रेन का कट्टर समर्थक है। साल 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उसने दर्जनों पोस्ट में यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दिखाया है। ऐसे ही कई पोस्ट में उसने लिखा था कि वह इस लड़ाई में मरने को भी तैयार हैं। इसके लिए हम क्रेमलिन को जलाकर राख कर देंगे। रेयान हाउसिंग बिल्डर है। वह अक्सर राजनीति और समसामयिक घटनाओं पर अपना विचार रखता रहता है।

आरोपी के बेटे ने क्या कहा?

इस घटना के बाद आरोपी के बेटे का बयान सामने आया है। उसके बेटे का कहना है कि यह वह आदमी नहीं लगता जिसे मैं जानता हूं कि वह कुछ पागलपन करेगा। जल्द सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मेरे पिता हिंसक नहीं हैं। बल्कि मेहनती करने वाले, प्यार और देखभाल करने वाले हैं।

Leave a comment