अंबाला पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 210 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

अंबाला पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 210 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

अंबाला: हरियाणा की अंबाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था जिसके चलते अंबाला पुलिस की CIA  टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी । बता दे कि सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से अंबाला में नशे की तस्करी की जा रही है। उसी सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने नेशनल हाईवे 44 जीटी रोड पर नाकाबंदी कर 210 ग्राम हेरोइन के साथ तीन व्यक्तियों को काबू किया।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सूचना के आधार पर CIA  टीम ने नेशनल हाईवे 44 जीटी रोड पर नाकाबंदी की और चेकिंग के दौरान सिल्वर i20 गाड़ी से 3 व्यक्तियों को पकड़ा और उनसे 210 ग्राम के करीब हेरोइन बरामद की। एसपी ने बताया कि अपराधी मलकीत सिंह उर्फ भूरा बब्याल से थाना महेश नगर, दूसरा आरोपी बृजेश चड्ढा रामनगर थाना महेश नगर, रमनदीप सिंह उर्फ ढिल्लों न्यू दयालबाग के रहने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इन अपराधियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं लेकिन पहले कभी इतनी बड़ी नशे की खेप के साथ नहीं पकड़े गए।

उन्होंने कहा कि अपराधी महेश नगर के एरिया में ही नशा की तस्करी किया करते थे और इसके साथ ही जो इनके दिल्ली के साथ कनेक्शन है उन पर अनुसंधान किया जाएगा ताकि जल्दी से उनके रैकेट को पकड़ा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी  कि इंटरनेशनल मार्केटिंग लेवल पर इस 210 ग्राम हीरोइन की कीमत 1 करोड़ से ऊपर है।

Leave a comment