
नई दिल्ली: बादाम खाना दिमाग और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं बादाम खाने से दिमाग का विकास और याद्दाश्त बनती है। इसके अलावा बदाम का ग्लाइसेमिक लोड जीरो होता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। बच्चों के दिमाग के विकास में भी बादाम काफी मदद करता है। वैसे लोगों को यह तो पता है कि बादाम के कितने फायदे होते है लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि बादाम को खाने का सही समय और तरीका क्या है?
1 दिन में कितने बादाम खाएं
एक रिसर्च के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यकित को दिन में 1 मुट्ठी बादाम खाने चाहिए, यानि करीब 56 ग्राम बादाम आप एक दिन में खा सकते है। 4 साल से बड़े बच्चों को आप दिन में 3-4 बादाम भिगोकर खिला सकते है।
बादाम खाने का सही समय
बादाम आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन भरपूर फायदा लेने के लिए बादाम को सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो चाय के वक्त भी बादाम खा सकते हैं. अगर आप शाम को स्नैक्स में बादाम खाना चाहते हैं तो खा सकते हैं।
बादाम खाने का सही तरीका
बादाम का सेवन करना शरीर के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। बादाम का सेवन उन्हें भिगो कर, छिलका हटा कर करना चाहिए। इसके लिए 8-10 बादाम को रात को पानी में भिगो दें और सुबह उठकर इनका सेवन करें।
Leave a comment