10 अप्रैल से 18+ उम्र के सभी लोगों को लगेगी बूस्टर डोज, जानें कैसे मिलेगी आपको

10 अप्रैल से 18+ उम्र के सभी लोगों को लगेगी बूस्टर डोज, जानें  कैसे मिलेगी आपको

नई दिल्ली:  कोरोना को मात देने की तरफ भारत एक कदम और आगे बढ़ गया है। भारत सरकार ने 18+ उम्र वाले लोगों के लिए बूस्टर डोज का ऐलान कर दिया है। देश में 10 अप्रैल से 18+ उम्र के सभी लोग कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। यह डोज सभी निजी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपलब्ध होगा। साथ ही सरकारी केंद्र पर भी आप इसे लगवा सकेंगे।

आपको बता दें कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीनेशन प्रोग्राम के साथ-साथ हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप के लिए बूस्टर डोज जारी रहेगा। साथ ही इसमें और तेजी लाई जाएगी।जानकारी के मुताबिक, 18+ एज ग्रुप प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। इसके साथ ही 18 साल से अधिक आयु के जितने भी लोग है जिन्होंने दूसरा डोज ले लिया है। और उन्हें 9 महीने हो गए है। वह सभी लोग बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।

बता दें कि अब तक देश में सभी लगभग 96% को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है जबकि 15+ एज ग्रुप में से लगभग 83% ने दोनों डोज ले ली है। हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप को 2.4 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज भी दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 45% लोगों ने भी पहली डोज ले ली है।

 

Leave a comment