Search KhabarFast

Press ESC to close

नियति के आगे सब बेबस! जिस भाई के साथ बीता बचपन उसी के साथ चिता पर ली अंतिम विदाई

नियति के आगे सब बेबस! जिस भाई के साथ बीता बचपन उसी के साथ चिता पर ली अंतिम विदाई

Rajasthan News:राजस्थान के कोटा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से पूरा परिवार सदमे में डूब गया है। सबसे भावुक दृश्य उस वक्त आया, जब दोनों भाइयों की अर्थियां एक साथ घर से निकलीं और दोनों का अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया।

दरअसल, 75 वर्षीय दुर्गालाल कुशवाह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दुर्गालाल कुशवाह इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घर पर मौजूद उनके बड़े भाई गोपाल कुशवाह को जब छोटे भाई के निधन की जानकारी मिली थी, वह इस सदमे को सहन नहीं सके। अचानक उनकी भी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन, डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

दो भाइयों का कुछ अंतराल के बाद मृत्यु  

दुर्गालाल कुशवाह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके निधन की खबर परिवार तक पहुंची। दुर्गालाल के बड़े भाई गोपाल कुशवाह उस समय घर पर थे। वहीं, जब उन्हें छोटे भाई के निधन की खबर मिली तो वह सदमें में चले गए। परिजनों के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक साथ निकली अर्थियां                

एक ही परिवार में कुछ समत के अंतराल पर दो मौतों की खबर ने बोरखेड़ा इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई। जब दोनों भाइयों की अर्थियां एक साथ निकलीं तो वह मौजूद लोगों की आंखें भर आई। जिन दोनों भाइयों ने जीवन का लंबा सफर साथ तय किया, उनकी अंतिम यात्रा भी एक साथ निकली। परिवारवालों ने दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया। यह तस्वीर लोगों को बेहद भावुक कर देने वाला था।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: खटीमा एकलव्य विद्यालय को मिला केंद्र का साथ, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने स्कूल विस्तार के लिए 10 करोड़ का किया ऐलान

Khatima Eklavya Vidyalaya: उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय ‘आदि रंगोत्सव’ की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद किया और जनजातीय समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Uttarakhand News: 'जनजातीय रंगोत्सव संस्कृति और गौरव का उत्सव...', पारंपरिक रंग में रंगे CM धामी; कलाकारों के साथ खुद भी ढोल बजाया

CM Dhami on Uttarakhand Aadi Rangotsav: आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय आदि रंगोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रंगोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय विरासत की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।

UP News: 'शहर से दूरी अब शिक्षा में नहीं बनेगी बाधा', योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों में 'डिजिटल लाइब्रेरी' पहल को दिया विस्तार

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को एक जनदर्शन सत्र का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के विस्तार पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित शैक्षणिक केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शहरी-ग्रामीण अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast