
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Dadasaheb Phalke Awards: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को साल 2022 की सबसे बड़ी खुशियां मिली है, जिनमें से सबसे बड़ी उनके घर नन्ही परी का आना रहा है। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी रारा कपूर के जन्म के बाद दोनों एक्टर्स को अपनी-अपनी फिल्मों के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड भी दिया गया था। बीती रात कई बॉलीवुड सितारों ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड सेरेमनी में हिस्सा लिया था,जहां आलिया भट्ट (Alia Bhatt Dada Saheb Phalke Awards) ने अपनी सादगी से पूरी महफिल को लूट लिया था।
आलिया को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड
बता दे कि आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली फी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया है। दादा साहेब फाल्के अवार्ड पाने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी भी दी है। आलिया (Alia Instagram) की यह फोटो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है और लोग एक्ट्रेस को बधाईयां दे रहे हैं।
वहीं आलिया भट्ट के साथ-साथ रणबीर कपूर को भी दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला है। रणबीर कपूर को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा रणबीर कपूर अपने वर्क कमिटमेंट्स के कारण मुंबई में नहीं हैं। आलिया और रणबीर दोनों ही कलाकारों को सोशल मीडिया पर नेटीजन्स बधाईयां देते नजर आ रहे है।
Leave a comment