
Ajab Gajab: दुनिया में कई सारे रहस्य हैं जो आज भी अनसुलझे हैं। कई सारी ऐसी जगहें हैं जो हैरतअंगेज हैं। उन जगहों के बारे में सुन कर ही हैरानी होती है। दुनिया में ऐसी ही एक जगह है जहां आजतक कभी बारिश ही नहीं हुई। लेकिन फिर भी लोग और जीव-जंतु वहां आराम से जी रहे है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं यमन के 'अल-हुतैब'गांव की।
यह गांवअल-हुतैब गांव यमन की राजधानी सना के पश्चिमी हिस्से में है। अल-हुतैब दुनिया का एक इकलौता ऐसा गांव हैं, जहां आजतक बारिश ही नहीं हुई है। यह गांव समुंद्र तल से 3200 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां गर्मियों के समय बहुत गर्मी होती है तो वही सर्दियों के समय बहुत ही ज्यादा ठंड होती है।
इस वजह से नहीं होती बारिश
दरअसल, ये गांव काफी ऊंचाई पर है इसलिए यहां बारिश नहीं होती है। जैसा की बताया गया कि ये गांव 3200 मीटर की ऊंचाई पर है पर बादल जो होते हैं वो 2000 मीटर की ऊंचाई पर ही बनते हैं। यानी बादल इस गांव से काफी नीचे बनते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि ये गांव बादलों के बीच बसा हुआ है। ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने वाला ये गांव अब 'अल-बोहरा या अल-मुकरमा' लोगों का गढ़ है।
दूर दूर से आते हैं लोग
इन्हें यमनी समुदाय कहा जाता है। यह मुहम्मद बुरहानुद्दीन के नेतृत्व वाले इस्माइली (मुस्लिम) संप्रदाय से आते हैं, जो मुंबई में रहते थे। साल 2014 में अपनी मृत्यु तक हर तीन साल में वो इस गांव का दौरा करते थे। इस गांव को देखने दूर दूर से पर्यटक आते हैं। और यहां के खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ उठाते हैं। ये गांव एक पहाड़ की चोटी पर बसा है और इस पहाड़ की चोटी पर जो घर बने हैं, वे घर देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं।
Leave a comment