देश के इस मंदिर में छिपा है दुनिया खत्म होने का रहस्य, जानिए कब खत्म होगी दुनिया

देश के इस मंदिर में छिपा है दुनिया खत्म होने का रहस्य, जानिए कब खत्म होगी दुनिया

Uttrakhand Patal Bhuvneshwar Temple: देश में कई सारी गुफाएं हैं कई सारे मंदिर हैं। गुफाओं के अपने रहस्य होते हैं। ऐसी ही एक रहस्यमयी गुफा उत्तराखंड में मौजूद है। कहा जाता है इस रहस्यमयी गुफा के गर्भ में दुनिया समाप्त होने का रहस्य छिपा हुआ है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित इस रहस्यमयी गुफा का नाम पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर है। ये मंदिर समुद्र तल से 90 फीट नीचे है। इसके साथ ही गुफा प्रवेश द्वार से 160 मीटर लंबी है।

क्या है मंदिर का रहस्य

जितना सुंदर ये मंदिर है उतना ही रहस्यमयी भी है। इसके अंदर जाने के लिए बेहद ही पतले रास्ते हैं। पुराणों के अनुसार, पाताल भुवनेश्वर इकलौता ऐसा मंदिर माना जाता है यहां से केदारनाथ, बद्रीनाथ, अमरनाथ के दर्शन होते हैं। हिंदू पुराणों के अनुसार, जब भगवान शिव से क्रोधित होकर भगवान गणेश का सिर धड़ से अलग कर दिया था। बाद में माता पार्वती के कहने पर गणेश जी को हाथी का सिर लगाया गया था। वहीं, जो सिर भगवान शिव ने अलग किया था। माना जाता है कि वह पाताल भुवनेश्वर गुफा में मौजूद है। इस गुफा में गणेश जी का कटा शिला रूपी मूर्ति के ठीक ऊपर 108 पंखुड़ियों वाला ब्रह्मकमल रूप में एक चट्टान मौजूद है।

33 कोटि के देवी-देवता करते हैं निवास

ऐसा माना जाता है कि पाताल भुवनेश्वर मंदिर में 33 कोटि देवी-देवता निवास करते हैं। पुराणों त्रेता युग में सूर्य वंश के राजा ऋतुपर्ण ने की थी, जो उस समय अयोध्या में शासन करते थे। इसके बाद द्वापर युग में पांडवों ने इस मंदिर को खोजा था। जहां पर उन्होंने भगवान शिव के साथ चौपड़ खेला था। कलयुग में जगत गुरु शंकराचार्य ने  करीब 819 ई में इस गुफा की खोज की थी और उन्होंने ही राजा को जानकारी दी थी। इसके बाद राजाओं के द्वारा ही गुफा में पूजा कार्य के लिए पुजारियों को लाया गया था। बताया जाता है कि इस गुफा की एक शिवलिंग लगातार बढ़ता जा रहा है। मान्यताओं के मुताबिक, जब यह शिवलिंग गुफा की छत को छू देगा, तो दुनिया समाप्त हो जाएगी।

Leave a comment