Search KhabarFast

Press ESC to close

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राफेल उड़ान ने खोली PAK की पोल, स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह वाला दावा निकला झूठा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  की राफेल उड़ान ने खोली PAK की पोल, स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह वाला दावा निकला झूठा

Squadron Leader Shivangi Singh:भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर राफेल फाइटर जेट में 30 मिनट की उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल पायलट स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ एक तस्वीर खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो न केवल राष्ट्रपति की साहसिक उड़ान का प्रतीक है, बल्कि पाकिस्तान के हालिया झूठे प्रचार की पोल भी खोलती है। आइए जानते है कैसे?

एक फोटो से खुली PAK की पोल

बता दें, स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह गोल्डन एरोज स्क्वॉड्रन की सदस्य हैं, जो भारत की एकमात्र महिला राफेल पायलट हैं। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को राफेल की क्षमताओं से परिचित कराया और उड़ान के बाद उनके साथ फोटोज भी क्लिक करवाई। राष्ट्रपति ने इस अनुभव को 'अद्भुत' बताते हुए कहा कि यह भारतीय वायुसेना की ताकत और महिलाओं की भूमिका को दर्शाता है। लेकिन इस तस्वीर ने पाकिस्तान को एक बार फिर बेनाकाब कर दिया है। दरअसल,ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उन्होंने भारत के राफेल को हरा दिया है और राफेल पायलट शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

आज की यह तस्वीर पाकिस्तान के दावे को पूरी तरह से गलत साबित कर है। शिवांगी सिंह न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि सक्रिय ड्यूटी पर हैं और हाल ही में उन्होंने क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (क्यूएफआई) बैज भी हासिल किया है। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी यह फोटो एक सशक्त संदेश है कि भारत के रक्षा बल झूठे दावों से नहीं डरते और सच्चाई हमेशा सामने आती है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast