Delhi Crime: अनलॉक होने के बाद दिल्ली में बढ़े लूट और चोरी के मामले, दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: अनलॉक होने के बाद दिल्ली में बढ़े लूट और चोरी के मामले, दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली मेंकोरोना दूसरी रफ्तार धीमी पड़ चुकी है. जिसको देखते हुए दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं अनलॉक होने के बाद दिल्ली में चोरी, लूटपाट,छीना झपटी की घटनाएं भी बढ़ रही है. ताजा समाचार पश्चिमी दिल्ली के विकास पुरी का है. जहां इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी एक स्कूटी और चाकू बरामद किया है.

पुलिस ने चोरी की वारदात को देखते हुए एक टीम का गठन किया है. दोपहर करीब 02:00 बजे तैनात टीम ने पाया कि एक स्कूटी पर एक संदिग्ध व्यक्ति आ रहा है. पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसवाले ने उसे रुकने का कहा गया है. लेकिन उसने भागने की कोशिश की, कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण वह दब गया. सत्यापन पर स्कूटी पीएस ख्याल के क्षेत्र से चोरी मिली हई. उसके पास से तलाशी लेने पर एक चाकू भी बरामद किया है. आरोपी का नाम जतिन बताया जा रहा है. आरोपी दिल्ली के तिलक नगर इलाके के हरिजन कॉलोनी का रहने वाला है.

दूसरी  तरफ विकास पुरी के एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे लूट और चोरी की सूचना मिली है. जिसके बाद आरोपियों की तालाश के लिए विकास पुरी थाने में एक टीम का गठन किया. वहीं पुलिस ने तकनीकी सहायता की मदद से एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इलाके से गिरफ्तार किया. उसका नाम योगेश बताया जा रहा है. आरोपी योगेश की सूचना पर उसके साथ महेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों पर चोरी के कई मामले दर्ज है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

 

Leave a comment