कैंसर के बाद HIV का इलाज हुआ संभव, डोज से खत्म होगी बीमारी!

कैंसर के बाद HIV का इलाज हुआ संभव, डोज से खत्म होगी बीमारी!

नई दिल्ली: हाल ही में कैंसर के मरीजों पर एक्सपेरिमेंट किया गया था जिसमें वैज्ञानिकों ने जीत हासिल की थी। वहीं अब एचआईवी-एड्स जैसी खतरनाक बीमारी का भी वैज्ञानिकों ने इलाज निकाल लिया है। बता दें कि एचआईवी की बीमारी के इलाज के लिए एक वैक्सीन बनाने में कामयाबी मिली है। जिसकी महज एक खुराक से ही एचआईवी को खत्म किया जा सकता है।

दरअसल इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा एक वैक्सीन तैयार की है जिसका रिजल्ट बहुत अच्छा आए हैं। वैज्ञानिकों ने शरीर में मौजूद टाइप-बी वाइट ब्लड सेल्स के जीन में कुछ बदलाव किए, जिन्होंने एचआईवी वायरस को तोड़ दिया। इस कामयाबी से उम्मीद जगी है कि एचआईवी-एड्स जैसी बीमारी का भी इलाज अब ज्यादा दूर नहीं है। एचआईवी-एड्स का अभी तक कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। हालांकि दवाओं से इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है

क्या होता है HIV

HIV एक प्रकार का वायरस होता है जो इम्यून सिस्टम को कमज़ोर कर देता है। एचआईवी का फ़ुल फ़ार्म ह्यूमन इमुनोडेफिशियेन्सी वायरस होता है। एचआईवी शरीर में मौजूद CD4 कोशिकाओं को नष्ट करने का कार्य करता है। CD4 कोशिकाओं को T सेल या T कोशिका भी कहा जाता है। ये एक प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाएं होती हैं। समय बीतने के साथ HIV वायरस जैसे जैसे CD4 या प्रतिरक्षा कोशिकाओं को नष्ट करता जाता है, वैसे वैसे शरीर कई बीमारियों की चपेट में आना शुरू हो जाता है। 

कैंसर पर भी कारगर

आपको बात दें कि लैब में जिन मॉडल्स पर इस इलाज का परीक्षण किया गया, उनमें काफी अच्छे नतीजे देखने को मिले। उनके शरीर में एंटीबॉडीज की संख्या भी काफी बढ़ गई और एचआईवी वायरस को खत्म करने में कामयाबी मिली। इस शोध को नेचर मैगजीन में प्रकाशित किया गया है। मेडिकल जर्नल ने अपने निष्कर्ष में इन एंटीबॉडीज को सुरक्षित, शक्तिशाली और काम करने योग्य बताया है। कहा है कि ये न सिर्फ संक्रामक रोगों बल्कि कैंसर और ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज में भी कारगर हो सकता है।

Leave a comment