
नई दिल्ली: अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.2 बताई जा रही हैं और गहराई जमीन से 267 किमी नीचे पाई गई, हालांकि किसी भी तरह से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ हैं, लेकिन पिछले दिनों कई मौकों पर अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
दरअसल साल के आखिरी महीनों में देश-दुनिया की अलग-अलग जगह से भूकंप के झटके महसूस करने की खबरे सामने आ रही हैं। ऐसे में देर रात तेज भूकंप से अफगानिस्तान की धरती हिल गई। इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई हैं। वहीं बता दें कि इस भूकंप से कोई जाल-माल की हानि की कोई खबर नहीं हैं, हालांकि इस भूकंप से लोग काफी डर गए थे और अपने घरों से बाहर भागने लगे थे।
वहीं हाल ही में (21 नवंबर) इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण भूकंप आया था। जिसमें मरने 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। वहीं सैकड़ों लोग घरों के मलबे में दबकर घायल हुए थे। भूकंप को राजधानी जकार्ता में करीब 75 किमी (45 मील) दूर महसूस किया गया था। भूकंप से कम से कम 2,200 घरों को नुकसान पहुंचा और 5,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए।
Leave a comment