Kangana Ranaut Office: कंगना रनौत के ऑफिस पर चला BMC का हथौड़ा, एक्ट्रेस बोलीं- यह मंदिर फिर बनेगा

Kangana Ranaut Office: कंगना रनौत के ऑफिस पर चला BMC का हथौड़ा, एक्ट्रेस बोलीं- यह मंदिर फिर बनेगा

नई दिल्ली. कंगना रनौत और शिवसेना के बीच विवाद नया मोड़ लेता जा रहा है. अब बीएमसी ने कंगना के मुंबई ऑफिस में अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है. इस पर कंगना रनौत ने रिएक्ट  करते हुए कहा बीएमसी की तुलना बाबर से कर दी है और अपने ऑफिस को मंदिर बताया है. 

बीएमसी की कार्रवाई पर कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा है-मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम."
 
इसे लेकर कंगना ने कई ट्वीट किए हैं. अपने अगले ट्वीट में उन्होंने अपने ऑफिस के तोड़ने की फोटोज शेयर करते हुए बीएमसी की तुलना बाबर से करते हुए लिखा है- बाबर और उसकी सेना. इसके अलावा उन्होंने अपने एक नए ट्वीट में लिखा है कि मैं गलत नहीं हूं और ऐसा करके ये बार-बार सिद्ध कर रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर मुंबई की तुलना पीओके से की.
 
कंगना ने आगे अपने ट्वीट में बताया कि मेरे घर में कोई गैरकानून कंस्ट्रक्शन नहीं हुआ है और सरकार ने खुद 30 सितंबर तक किसी भी तोड़-फोड़ पर रोक लगा रखी है. उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया.
 
 
 
 
 

Leave a comment