Chandrayaan 3 मिशन पर ट्वीट कर के बुरे फंसे एक्टर प्रकाश राज, हिंदू संगठनों ने मामला कराया दर्ज

Chandrayaan 3 मिशन पर ट्वीट कर के बुरे फंसे एक्टर प्रकाश राज, हिंदू संगठनों ने मामला कराया दर्ज

Chandrayaan 3: भारत चांद पर कीर्तिमान रचने वाला है।23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरेगा।इसी बीच अभिनेता प्रकाश राज चंद्रयान 3 पर ट्वीट कर के बुरे फंस गए हैं। अभिनेता प्रकाश राज पर कर्नाटक के बागलकोट जिले के एक पुलिस स्टेशन में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि अभिनेता प्रकाश राज को चंद्रयान-3 मिशन पर उनके पोस्ट के लिए दोषी ठहराया गया है।'' उन्होंने कहा, ''हिंदू संगठनों के नेताओं ने बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।''

करना पड़ा आलोचना का सामना

अभिनेता प्रकाश को सोशल मीडिया मंच ‘X' (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट के लिए सोमवार को आलोचना का सामना करना पड़ा। प्रकाश राज ने रविवार को एक कार्टून साझा किया था जिसमें एक व्यक्ति शर्ट पहने हुए है और कमर पट्टे से एक बर्तन में चाय डाल रहा है। उन्होंने तस्वीर के साथ कन्नड में लिखा, ‘‘ ताजा खबर : चंद्रयान से पहली तस्वीर आई है# विक्रमलैंडर # बस पूछ रहा हूं।'' प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में विशेष तौर पर कुछ नहीं लिखा था लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन का मजाक उड़ाने के तौर पर लिया और अभिनेता को ट्रॉल किया।

एक्टर ने दी सफाई

वहीं अभिनेता ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी पूर्व पोस्ट पुराने परिहास का संदर्भ था जो 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और चंद्रमा पर पहली बार कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग के समय का है। राज ने पोस्ट किया, ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है...मैं आर्मस्ट्रांग के समय के परिहास का संदर्भ दे रहा था...केरल चायवाला का उत्सव मनाए...किस चायवाल ने यह ट्रोल किया देखो?? ...अगर आप परिहास समझ नहीं सके तो यह परिहास आपके लिए है...परिपक्व बनो #बस पूछ रहा हूं।'' 

Leave a comment