Search KhabarFast

Press ESC to close

केजरीवाल के सांसद ने की मोदी सरकार की तारीफ, अटकले तेज

केजरीवाल के सांसद ने की मोदी सरकार की तारीफ, अटकले तेज

raghav chadha news: देशभर में पिछले कई दिनों से गिग वर्कर्स खासे चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले ये 31 दिसंबर की शाम से हड़ताल पर जाने वाले थे।  हालांकि इनकी मांगों को कंपनियों ने मान लिया। यही वजह है कि ये हड़ताल पर नहीं गए।  अब केंद्र सरकार ने भी गिर्ग वर्कर्स के लिए ड्राफ्ट सामाजिक सुरक्षा नियम जारी किए हैं। राघव चड्ढा ने इसे गिग वर्कर्स के काम को ‘मान्यता, सुरक्षा और सम्मान’ देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। राघव चड्डा ने नए लेबर कोड के तहत गिग वर्कर्स के लिए ड्राफ्ट सोशल सिक्योरिटी नियम जारी करने के लिए केंद्र सरकार की तारीफ की। राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सभी गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को बधाई. आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार के ड्राफ्ट सोशल सिक्योरिटी नियम आपके काम को मान्यता, सुरक्षा और सम्मान देने की दिशा में पहला कदम हैं।  भले ही प्लेटफॉर्म Zomato, Swiggy, Blinkit आदि  ने आपकी बात नहीं सुनी, लेकिन इस देश के लोगों और सरकार ने सुनी। यह एक छोटी जीत है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में कथित तौर पर कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी (सेंट्रल) रूल्स, 2025 नाम से ड्राफ्ट नियम जारी किए, जिसमें गिग वर्कर्स को विभिन्न सोशल सिक्योरिटी लाभों और सुरक्षा उपायों के लिए योग्य होने के मानदंडों के बारे में बताया गया है। 
 
राघव चड्ढा ने संसद में उठाई थी आवाज 
 
राघव चड्ढा लंबे समय से गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए बोलते रहे हैं, यहां तक ​​कि कई बार संसद में भी इस बारे में उन्होंने बात की है। उन्होंने X पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “ये ड्राफ्ट नियम सिर्फ इसलिए नहीं बनाए गए कि मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया, बल्कि यह इसलिए हुआ क्योंकि आप सभी ने भी अपनी आवाज उठाई। कंपनियों और प्लेटफॉर्म ने आपकी बात नहीं सुनी, लेकिन सरकार ने सुनी, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। चड्ढा ने कहा कि नए नियमों के तहत, गिग वर्कर्स को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी और उन्हें एक यूनिक पहचान दी जाएगी। हाल ही में संसद सत्र में, AAP राज्यसभा सदस्य ने भारत के गिग वर्कर्स के “दर्द और दुख” के बारे में बात की थी. जो बहुत ज़्यादा दबाव में और कभी-कभी खराब मौसम की स्थिति में काम करते हैं। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘बाप भी जाएगा…’ खड़गे के बयान पर मचा सियासी बवाल, अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं

Shah Lashehs Out On Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई एक टिप्पणी से रविवार को राजनीतिक विवाद

अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई; विधायकी पर मंडराया खतरा

Bihar News: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित किए जाने की खबर के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी को लेकर भी पार्टी की कार्रवाई

पटना में खरगे के कार्यक्रम में हंगामा, ‘मोदी नहीं जाएगा’ कहने वाले शख्स से मारपीट; कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर विवाद

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के दौरान रविवार, 25 अक्टूबर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast