Search KhabarFast

Press ESC to close

G20 Summit के सजावट को लेकर आप और बीजेपी में छिड़ा घमासान, क्रेडिट लेने को लेकर मची होड़

G20 Summit के सजावट को लेकर आप और बीजेपी में छिड़ा घमासान, क्रेडिट लेने को लेकर मची होड़

G20 Summit: अगले महीने देश की राजधानी दिल्ली में G20की बैठक होने वाली है। जिसमें कई देशों के नेता हिस्सा लेंगे । इसको लेकर राजधानी में सौंदर्यीकरण का काम जोरो पर है। दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी और बीजेपी में सौंदर्यीकरण के फंडिग को लेकर बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी का दावा है कि कुछ को छोड़कर बाकी सारे प्रोजेक्ट्स के लिए दिल्ली सरकार ने फंडिंग की है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि केंद्र के फंड से दिल्ली के सौंदर्यकरण के काम हो रहे हैं।

बीजेपी ने दी चुनौती

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को चुनौती दे दी है कि अगर अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पैसा खर्च किया है तो वह इसका सबूत पेश करें। दोनों पार्टियों में ये बहस तब शुरु हुई जब भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन से संबंधित जो भी विकास कार्य दिल्ली सरकार और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कर रहे हैं, उसके लिए केंद्र सरकार फंड भेज रही है। सचदेवा ने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार ने अपनी घोषित योजनाओं पर काम किया होता तो जी-20 से पहले दिल्ली के बड़े बाजार आज चमक रहे होते।

आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार

वहीं ,सचदेवा का पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा, कुछ योजनाओं को छोड़कर बाकी सभी के लिए दिल्ली सरकार ने फंडिंग की है। आप ने कहा कि सिर्फ एनडीएमसी और एनएचएआई के प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र सरकार ने पैसा भेजा है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कितनी आश्चर्य की बात है कि आप सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बीजेपी अपना बताकर क्रेडिट ले रही है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी  विभाग ने पीडब्ल्यूडी सड़कों पर पैसा खर्च किया और एमसीडी सकड़ों के लिए एमसीडी ने फंडिंग की है। केंद्र सरकार की ओर से सिर्फ एनडीएमसी और एनएचएआई सड़कों  के लिए फंडिंग की गई। आप ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस स्तर की राजनीति से देश का कोई भला होने वाला नहीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ओमान तट पर जान गंवाने वाले दीक्षित सोलंकी का शव आया भारत, अंतिम संस्कार से पहले DNA टेस्ट की मांग

Maharashtra News: मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 33 साल के दीक्षित सोलंकी का शव भारत लाया गया। उनका शव लाने के लिए उनका परिवार एयरपोर्ट पहुंचा। वे पहले ऐसे भारतीय नाविक थे जिनकी पिछले महीने ईरान युद्ध के दौरान ओमान के तट के पास हुए एक हमले में जान चली गई थी।

पूर्व सीएम के बेटे को मिली उम्रकैद की सजा, जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Court Sentence Lifetime Imprisonment:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2003 के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने बीते गुरुवार को अमित जोगी को इस मामले में दोषी ठहराया था।

LPG संकट के बीच राहत, अब बिना कनेक्शन भी मिलेगी गैस सिलेंडर की सुविधा; जानें कैसे?

LPG Cylinder Without Connection: देशभर में मध्य पूर्व संकट के कारण LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के बीच दिल्ली सरकार ने आम लोगों खासकर प्रवासी मजदूरों, छात्रों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ी राहत दी है। अब बिना नियमित घरेलू LPG कनेक्शन या स्थायी पते के प्रमाण के भी 5 किलो का Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर अधिकृत गैस एजेंसियों से सीधे खरीदा जा सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast