HOROSCOPE TODAY 25 AUGUST 2023: कर्क राशि वालों को करियर में आ रही समस्याओं से मिलेगी निजात, जानें कैसा रहेगा आप की राशि का हाल

HOROSCOPE TODAY 25 AUGUST 2023: कर्क राशि वालों को करियर में आ रही समस्याओं से मिलेगी निजात, जानें कैसा रहेगा आप की राशि का हाल

Horoscope Today 25 August 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 25 अगस्त 2023,  शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि वालों का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। वहीं कर्क राशि वाले जातकों का दिन करियर में आ रही समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने वाला रहेगा। अपने परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेना पड़ सकता है जो आप शांत रहकर लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने गुस्से में किसी निर्णय को लिया है तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। रूपए का लेनदेन सावधानी के साथ करें। भविष्य में निवेश की प्लानिंग कर रहे जातक कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के कार्यों से उनकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी नए कार्य को पूरा करके आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और लोगों को भी उसे करने की सलाह देंगे। आसपास चल रहे वाद विवाद में पड़ने से बचें,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सभी कार्य को आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं और समय पर अपने कार्य पूरे करेंगे। आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन पर चलकर आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में आ रही समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्योंकि व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। किसी नई वस्तु की खरीदारी करें,तो बहुत ही सूझबूझ से करें नहीं तो आप किसी गलत चीज को खरीद सकते हैं। जो युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें आज अपने किसी मित्र द्वारा कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आप जोश में होने के चलते धन कमाने का कोई भी अवसर नहीं छोडेंगे। अपना पूरा समय कार्यक्षेत्र में लगाएंगे,जिसका लाभ आपको मिलेगा। अचानक से किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्य में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक कार्य को लेकर भी आपको कुछ समय निकालना होगा नहीं तो वह पूरे नहीं हो पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आप अपनी वाणी से कार्यक्षेत्र  के अधिकारी प्रसन्न होकर वेतन वृद्धि जैसे खुशखबरी सुना सकते हैं। अपने किसी मित्र से बातचीत करते समय पुरानी बातों को न लेकर आएं, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले ध्यान दें। प्रशासन से जुड़े कार्यों में आप सहजता से साथ देंगे। व्यावसायिक गतिविधियों थोड़ी कमजोर रहेंगी,लेकिन आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में असमर्थ गिरावट के कारण आपको परेशान नहीं होना है बल्कि हिम्मत दिखाते हुए परिस्थिति का सामना करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन अपने कामकाज को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन दिन के खत्म होने पर अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पहले किए गए निवेश से भी आप पूरा फायदा उठाएंगे। संतान आपकी बात को मानकर किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती हैं। आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा से संबंधित किसी समस्या के लिए अपने गुरुजनों से सलाह ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक आज के दिन अपने माता पिता की सेवा में बिताएंगे और धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। अपने कामों से ज्यादा ध्यान  धार्मिक कार्यों पर देंगे,किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आप परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं अथवा नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं,तो उनका यह निर्णय अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलती दिख रही है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन निराशा भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से झड़प होने के चलते आप परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप अपने अधिकतर कामों को घर से दूर रहकर ही करेंगे। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा,क्योंकि उनकी कुछ योजनाओं पर आज ब्रेक लग सकता है। आप अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि के जातकों के लिए परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मुलाकात करने जा सकते हैं,जहां आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। व्यापार कर रहे लोग लाभ तो सामान्य कमाएंगे,लेकिन वह अपनी जरूरतों व अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक आज के दिन प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को लंबे समय से किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,तो वह आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समाप्त होगी। विद्यार्थी भी शिक्षा व प्रतियोगिता में मन मुताबिक परिणाम लेकर आएंगे,जिससे परिवार में उनका मान सम्मान और बढ़ेगा। आप अपने मित्रों से किए हुए किसी वादे को पूरा करेंगे, जिसके बाद आप कोई पार्टी कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को किसी नई संपत्ति की खरीदारी हो सकती है।

Leave a comment