Search KhabarFast

Press ESC to close

रेलवे का बड़ा फैसला....टिकट बुकिंग में सख्ती, फर्जी आईडी पर होगा कड़ा एक्शन

रेलवे का बड़ा फैसला....टिकट बुकिंग में सख्ती, फर्जी आईडी पर होगा कड़ा एक्शन

Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम को और सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा अपडेट किया है। अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग में एंटी-बॉट तकनीक लागू कर दी गई है, जिससे दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी और आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि रेलवे ने टिकटिंग व्यवस्था को दलाल-मुक्त बनाने के लिए कई तकनीकी बदलाव किए हैं। अब सामान्य और तत्काल टिकट बुकिंग में आधार वेरिफिकेशन को अहम बना दिया गया है।

कौन बुक कर सकता है तत्काल टिकट

नए नियमों के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट वही लोग बुक कर सकते हैं, जिनका अकाउंट आधार से लिंक है। इसके अलावा, सामान्य टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले दिन भी आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है। हालांकि, आधार लिंक न करने पर अकाउंट बंद नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से 3.04 करोड़ फर्जी आईडी को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में हुई बढ़ोतरी

आंकड़ों के अनुसार, अब ज्यादातर यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। करीब 88 प्रतिशत रिजर्व टिकट मोबाइल और लैपटॉप से बुक किए जा रहे हैं। फरवरी 2026 तक 48.25 करोड़ टिकट ऑनलाइन बुक हुए, जबकि सिर्फ 6.15 करोड़ टिकट काउंटर से लिए गए। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब एंटी-बॉट तकनीक से 64% संदिग्ध ट्रैफिक को रोका जा चुका है। इसके साथ ही 13,023 संदिग्ध ईमेल डोमेन को ब्लॉक किया गया है और 4.07 लाख संदिग्ध PNR की पहचान की गई है। इनमें से 408 मामलों में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज की गई है।

इस नियम में नहीं हुआ बदलाव

इसके अलावा, 2025 में 2.94 करोड़ अकाउंट्स को दोबारा वेरिफिकेशन के लिए सस्पेंड किया गया है। रेल मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि टिकट बुकिंग पर लगने वाला कंवीनियंस शुल्क और वेटिंग टिकट कैंसिल करने पर लगने वाला क्लर्केज चार्ज पहले की तरह ही रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार का कहना है कि इन कड़े नियमों से अब एक व्यक्ति द्वारा कई फर्जी अकाउंट बनाना मुश्किल हो गया है। इससे खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय असली यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें