Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: देश में मौसम का गजब खेल, कहीं बारिश.. तो कहीं लू का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: देश में मौसम का गजब खेल, कहीं बारिश.. तो कहीं लू का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: इन दिनों देश में मौसम गजब ही खेला कर रहा है। कहीं बारिश का अलर्ट है, तो कहीं लू का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राजस्थानछत्तीसगढ़ और ओडिशा के साथ कई राज्यों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। 

IMD के अनुसारकरीब 11 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इनमें जम्मू-कश्मीरहिमाचल प्रदेशपश्चिम बंगालपंजाब-हरियाणाअसमकेरलत्रिपुरा और नगालैंड सहित 11 राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं आंधी और बारिश की चेतावनी भी जारी की है। तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थानछत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में आज और कल (13 और 14 अप्रैल) को लू का अलर्ट जारी किया गया है।

जानें दिल्ली के मौसम का हाल 

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सुबह के समय-समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं दोपहर के समय तापमान में 3 से 4 डिगी की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

किसानों को अलर्ट रहने की अपील 

IMD ने किसानों और आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले में जाने से बचेंपेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शराब की रिटेल बिक्री से जुड़े सरकारी उपक्रमों पर सीएम रेखा का बड़ा बयान, बोलीं- अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में शराब की रिटेल बिक्री से जुड़े सरकारी उपक्रमों के वित्तीय मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में यह तथ्य सामने आया है कि शराब बिक्री से जुड़े कुछ सरकारी उपक्रमों में लंबे समय तक खातों का समुचित मिलान नहीं किया गया, जिसके चलते वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी खजाने को संभावित नुकसान की स्थिति बनी है।

Delhi News: हिमांशु भाऊ गैंग पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ के बाद 2 शूटर गिरफ्तार

Baprola Encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सोमवार तड़के बाहरी दिल्ली के बापरौला इलाके में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast