Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: अगले 7 दिनों तक मॉनसून मचाएगा तबाही, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश; पहाड़ी इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: अगले 7 दिनों तक मॉनसून मचाएगा तबाही, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश; पहाड़ी इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी

IMD Monsoon Update: देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। पहाड़ों से लेकर समुद्री और मैदानी इलाकों में मौसम बदल रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जबकि कुछ राज्यों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 7 दिनों में देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधि और ज्यादा तेज हो सकती है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और हिमालयी राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मुंबई और कोंकण क्षेत्र में बारिश जारी है। ये सिलसिला आने वाले 7 दिनों तक जारी रह सकता है।

दिल्ली में बारिश का दौर

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के NCR इलाकों में मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है। बीते पूरे दिन बादल बरसते रहे। जिसके देखते हुए IMD ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी अगले 7 दिनों (09 से 15 जुलाई) तक जारी रहेगी। राजधानी में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 70 से 80KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। तो वहीं, अधिकतम तापमान 29-31°C और न्यूनतम 22-24°C रहने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश से जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश मॉनसून की सक्रियता

उत्तर प्रदेश में मानसून अपने चरम पर पहुंच रहा है। IMD ने मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, आगरा, अयोध्या, अमरोहा, बाराबंकी, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर जैसे कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हवाएं चलेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा में बारिश की संभावना

हरियाणा में भी लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर और आसपास के इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरने की भी आशंका बनी रहेगी। इसके अलावा पजाब के गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, पटियाला, एसएएस नगर और बठिंडा सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Also read: Delhi Rain: दिल्ली में भारी बारिश का कहर, कई इलाके हुए जलमग्न; IMD ने आज भी जारी किया रेड अलर्ट

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने बिहार में अगले 7 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। पटना, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, कटिहार, अररिया और भागलपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और तापमान में भी कमी आ सकती है।

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश

दूसरी तरफ, IMD ने पहाड़ी राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी की है। 09 से 12 जुलाई तक उत्तराखंड में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग जैसे इलाकों में जोरदार बारिश होगी। लेकिन लगातार बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़कें बंद और नदियों का जलस्तर बढ़ने की चिंता सता रही है। प्रशासन और मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर जारी

जम्मू-कश्मीर के लिए भी अलर्ट जारी किया है। उधमपुर, अनंतनाग, कुपवाड़ा और डोडा समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तो वहीं, प्रशासन और मौसम विभाग अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर लगातार नजरें रखें हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है। शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन, किन्नौर और चंबा जैसे इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast