Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: IMD का बड़ा अलर्ट,  उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी

Aaj Ka Mausam: IMD का बड़ा अलर्ट,  उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी

Aaj Ka Mausam 12 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 जुलाई को अगले 10 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान बेवजह यात्रा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 12 से 14 जुलाई तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हालांकि, फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हल्की बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मनाली, शिमला, धर्मशाला, मंडी और सोलन जैसे इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और धुंध की संभावना को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल में भी गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।

बिहार में भी  भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में भी कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं खगड़िया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सिवान, भोजपुर, नवादा, रोहतास, अरवल, लखीसराय और नालंदा में तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इस दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 13 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश की संभावना है। वहीं, 11 से 15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अच्छी बारिश जारी रह सकती है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11 से 13 जुलाई, पंजाब में 10 से 13 जुलाई और उत्तर प्रदेश में 12 से 14 जुलाई तक बारिश के आसार हैं।

मानसून की स्थिति लगातार बदल रही

आईएमडी का कहना है कि मानसून की स्थिति लगातार बदल रही है। आने वाले दिनों में इसका प्रभाव उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की ओर अधिक रहेगा। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Also read: Kal Ka Mausam 12 July 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दोस्ती हो तो ऐसी,30 साल बाद पूरा किया अपना वादा; गूगल मैप के सहारे दोस्त को लौटाया कर्ज

Inspiring Real Life Story:अभी के दौर में दोस्ती की मिसाल शायद खोजने पर ही मिले लेकिन, तेलंगाना से जो खबर आई है। उसने एक बार फिर बताया है कि दोस्ती हो जीवनभर के लिए हो। तेलंगाना के जगतियाल में दोस्ती की अनोखी मिसाल का मामला सामने आया है।

जेल जाने पर पीएम और सीएम को हटाने के बजाए किए जाएंगे निलंबित? संसदीय समिति ने की सिफारिश

Parliamentry Committee Proposal:विपक्षी दलों की चिंताओं के बीच संसद की संसदीय समिति ने एक सिफारिश की है। सिफारिश के तहत अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री किसी अपराध के आरोप में 30 दिन जेल में रहते हैं, तो उन्हें पद से हटाने की जगह निलंबित करना चाहिए।

Kal Ka Mausam 13 July 2026: हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 13 July 2026: देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है और 13 जुलाई को भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast