Lakhamandal Temple : दुनिया का ऐसा अनोखा मंदिर जहां मुर्दों को किया जाता है जिंदा, फिर इस तरह मिलता है मोक्ष!

Lakhamandal Temple : दुनिया का ऐसा अनोखा मंदिर जहां मुर्दों को किया जाता है जिंदा, फिर इस तरह मिलता है मोक्ष!

Lakhamandal Temple: दुनियाभर में कई मंदिर हैं, जो अपने इतिहास के लिए जाने जाते हैं। इन मंदिरों के प्रति लोगों की अपनी-अपनी श्रद्धा है। जीवन का सबसे बड़ा सच ये है कि जो धरती पर आया है, उसे एक दिन जाना ही है। कहा जाता है कि जीवन और मृत्यु दोनों ही परमात्मा के हाथों में होते है। परमात्मा की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती। भगवान अगर चाहे तो मुर्दो में भी जान डाल सकते है। इस ही बात का उदाहरण है, देहरादून से लगभग 128 किमी दूर लाखामंडल जगह पर स्थित भगवान शिव का एक मंदिर है। जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां आकर मुर्दो को भी जिंदा किया जा सकता है।

बता दें कि उत्तराखण्ड राज्या के देहरादून जिले मे स्थित, चकराता नगर से लगभग 40-45 किमी दूर लाखामंडल नाम का एक गांव है। यहीं भगवान शिव का एक मंदिर भी स्थित है। यही मंदिर लाखामंडल शिव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है, जो अपनी रहस्यमय कहानियों के लिए विख्यात है। इस मंदिर को महाभारत काल से भी जोडा जाता है। लोगों का ऐसा मान्ना है कि यहां दुर्योधन ने पांडवों को जिंदा जलाने का षडयंत्र रचा था। पांडवों को जिंदा जलाने के ही दुर्योधन ने यहां लाक्षागृह बनवाया था। पांडवों को इस लाक्षागृह में रखा भी गया था, लेकिन पांडव यहां से बच निकले थे।

ऐसे किया जाता है मृत व्यक्ति को जिंदा

गौरतलब है कि लाखामंडल मंदिर का सबसे अद्भुत रहस्य ये है कि यहां पर मृत व्यक्तियों को जीवित किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी मृत व्यक्ति को यहां लाकर मंदिर के पुजारी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना करवाई जाए तो वह मृत व्यक्ति भगवान का नाम लेते हुए जीवित हो  जाता है। इसके बाद पुजारी के द्वारा मंत्र पढ़कर उस व्यक्ति के मुख में गंगाजल डाला जाता है, तब वह व्यक्ति फिर से मृत हो जाता है और उसकी आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Leave a comment