
हरियाणा: बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 प्रेम नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां वाटर सप्लाई करने आए लोगों और महीना हफ्ता मांगने वालों के बीच झड़प हो गई। जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। बता दें कि बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 प्रेम नगर में एक कपिल तेवतिया नाम का वाटर सप्लाई अपने पानी के टैंकर के साथ जा रहा था तभी बाल्मीकि समाज के कुछ दबंगों ने आकर उनसे मंथली पैसे मांगे जिसके बाद कपिल ने मंथली देने से इंकार कर दिया और इसी बात पर उन लोगों ने कपिल तेवतिया के गले पर चाकू से हमला किया। इसी दौरान वहां पर पानी टैंकर सप्लायर के भांजे आ गए जो कि बीच बचाव करने की कोशिश में घायल हो गए उन्हें भी गहरी चोटें आई हैं।
वहीं वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। जिसमें दिख रहा है कि किस प्रकार इन लोगों को मारा गया। आदित्य और विक्रम का कहना है कि वह लोग बहुत ही ज्यादा हुड़दंग करने वाले और गुंडा प्रवृत्ति के लोग थे। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आ चुका है सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया है कि किस तरीके से गुंडागर्दी की गई कार्यवाही की जा रही है।
इसके अलावा आदित्य और विक्रम का कहना है कि वह लोग बहुत ही ज्यादा हुड़दंग करने वाले और गुंडा प्रवृत्ति के लोग थे जिन से पहले उनका सामना कभी नहीं हुआ लेकिन ऐसा सुनने में आया है कि वह लोग अक्सर इस तरह की गुंडागर्दी करके लोगों को परेशान करते रहते हैं फिलहाल पीड़ितों का कहना है कि हम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और हम इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।
Leave a comment