Cricket New Team:इटली क्रिकेट टीम दिसंबर 2026 में पहली बार आधिकारिक पुरुष वनडे मुकाबला खेलेगी। यह इटली क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और टीम के 2027 वनडे विश्व कप में पहुंचने के सपने को भी मजबूत देगी।
टूर्नामेंट 1 दिसंबर से 22 दिसंबर 2026 तक खेला जाएगा और पूरे टूर्नामेंट को वनडे का आधिकारिक दर्जा प्राप्त होगा। इससे साफ है कि इटली इस दौरान जो भी मैच खेलेगा, उसे आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच रूप में मान्यता मिलने जा रही है।
इटली ने रचा इतिहास
इटली ने 2025 में पहली बार आईसीसी मेन्स टी20 कप 2026 के लिए क्वालिफाई करके इतिहास रचा था। यह उसका किसी सीनियर क्रिकेट विश्व कप में एंट्री थी। अब टीम का फोक्स 50 ओवर के क्रिकेट पर है। इटली ने तंजानिया में खेले गए आईसीसी चैलेंज लीग बी में टॉप-2 में जगह पक्की पर ली है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर इटली ने युगांडा के साथ विश्व कप क्वालिफायर प्ले-ऑफ में स्थान हासिल कर लिया। हालांकि, टूर्नामेंट का एक मैच अभी बाकी थी।
दिसंबर में होगा मुकाबला
इटली की क्वालिफिकेशन हांगकांग, चीन के खिलाफ 6 विकेट से जीत के बाद तय हुई। इस जीत के साथ हांगकांग के लिए टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई और इटली ने क्वालीफायर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में दिसंबर में होने वाला यह टूर्नामेंट इटली को पहली बार आधिकारिक पुरुष ओडीआई खेलने का मौका देगा। हालांकि, इटली का पहला मैच किस टीम से होगा, इसका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। साथ ही टीम के पास 2027 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का भी मौका होगा।
Also read: एक बार फिर केंद्र सरकार की रडार पर आई Meta, अब किस मामले में मिला अल्टीमेटम