Search KhabarFast

Press ESC to close

अमित शाह का निजी सचिव बताकर ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार, इस तरह लोगों को देता था झांसा

अमित शाह का निजी सचिव बताकर ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार, इस तरह लोगों को देता था झांसा

Mumbai News:मुंबई पुलिस की अपराधा शाखा ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव बताकर ठगी करने वाला शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 41 वर्षीय मोहम्मद तारिक पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नवी मुंबई के वाशी स्थित एपीएमसी मार्केट के पास एक होटल से अरेस्ट किया।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पठान खुद को केंद्रीय गृह मंत्री के निजी सचिव पवन कुमार यादव बताता था। वह पुलिस अधिकारियों को फोन कर विभिन्न मामलों में हस्तक्षेप करता था। पठान कभी एफआईआर दर्ज करवाने तो कभी आरोपियों को राहत दिलाने के नाम पर अधिकारियों को आदेश देता था।

कैसे गिरफ्तार हुआ पठान

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों से मामलों में मदद कराने के नाम पर पैसा ठगता था। वहीं, कॉल को असली दिखाने के लिए वह नए सिम कार्ड खरीदता था और दूसरे फोन में नंबर को 'पीएस टू एमएचए' के नाम से सेव कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कॉल मिलाता था ।1मार्च को ऐसी ही एक घटना में उसने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन के एक ऑफिसर को फोन किया, जो एक मामले में महिला को वारंट देने के लिए मुंबई के ग्रांट रोड गए थे। आशर्चय करने वाली बात ये है कि अधिकारी को पहले ही बताया गया था कि उन्हें किसी प्रभावशाली व्यक्ति का फोन आएगा।

पुलिस अधिकारी को देता था आदेश

इसके बाद पठान ने खुद को गृह मंत्री का सहायक बताकर महिला को परेशान नहीं करने की बात कही। वहीं, क्राइम ब्रांच को शक है कि आरोपी ने इस तरह के कई फोन कॉल करके उसने मामलों को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बदले लोगों से पैसे ठगे। पुलिस के अनुसार, वह लगातार मोबाइल फोन बदलता रहता था और अलग-अलग राज्यों में अन्य लोगों के नाम पर सिम कार्ड यूज करता था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast