Search KhabarFast

Press ESC to close

8th Central Pay Commission: कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानें वेतन को लेकर सरकार ने क्या-क्या की घोषणा?

8th Central Pay Commission: कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानें वेतन को लेकर सरकार ने क्या-क्या की घोषणा?

8th Central Pay Commission: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों (TOR) को मंजूरी दे दी है। अब इसे लेकर सवाल ये उठ रहा है कि इसे कब और कैसे लागू किया जाएगा? वहीं, इसके लागू होते ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा का रास्ता और भी आसान हो गया। 8वें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में की गई थी और अब संदर्भ शर्तों को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही आयोग औपचारिक रूप से अपने को काम शुरू कर सकता है। ये सिफारिशें 1 जनवरी, 2026 से लागू होने की उम्मीद है, जो कि 10 सालों के रिवीजन साइकिल के अनुसार होगा।

कब होगा लागू

वेतन आयोग की सिफारिशें हर 10 साल में 1 जनवरी से लागू होती हैं। अभी टीओआर जारी होने के कारण वेतन आयोग की ये प्रक्रिया 2027 तक भी पूरी नहीं होगी। हालांकि इसका फायदा 1 जनवरी 2026 से मिलना शुरू हो जाएगा। सैलरी की बढ़ी राशि एरियर के रूप में कर्मचारियों को दी जाएगी। इस पैटर्न के अनुसार, 8वें वेतन आयोग का वेतन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद बताई गई है।

कितनी बढेगी सैलारी

वेतन आयोग आमतौर पर फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल करके मूल वेतन में संशोधन करते हैं। 7वें वेतन आयोग ने 2.57 के गुणक का इस्तेमाल किया था। उदाहरण के लिए, किसी की बेसिक सैलरी अगर 20 हजार रुपये थी और फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो 50,000 रुपये हो गई। यानी कि जो बेसिक सैलरी 20 हजार थी, वह 50 हजार रुपये तक हो गई। 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग द्वारा एक उच्च गुणक की सिफारिश की जाएगी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast