
नई दिल्ली: आयरलैंड में डबलिन शहर जहां एक 66 वर्ष महिला ने खुद को मारने के लिए AA और AAA बैटरी को निगल लिया है। महिला ने करीब 55 बेटारियां निगल ली थी। इस बात का पता तब चला जब उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों भी जांच के दौरान हैरान हो गए की पेट में इतनी बैटरियां होगी।
आयरलैंड का वो डबलिन शहर जहां एक 66 वर्ष की महिला ने AA और AAA बैटरी खा ली। ये महीला ने जानबूझकर खुद को नुकसान पहुंचाने का काम किया। महिला ने 50 से अधिक बैटरी निगली थी। जब महिला को शारीरक परेशानी हुई और पेट बहुत ज्यादा बाहर को आया तो उसे अस्पताल में भरती कराया गया। जब डॉ ने जांच की तो उनको कुछ समझ नही आया की ये महिला के पेट को क्या हुआ है, लेकिन जब सारी रिपोर्ट डॉ के सामने आई तो डॉ चौक गया। एक्स-रे में पता चला कि महिला के एबडोमेन में कई बैटरी फंसी हैं। साथ ही और भी मेडिकल जांच की गई जिसमें शरीर में अलग-अलग जगह बेटरियां फंसी हुई थी। डॉ ने बेटरियां निकालने के लिए पहले नेचुरल प्रोसेस का इस्तेमाल किया, पर ये काम नही आया और बाद में डॉ ने ओपरेशन कर पेट से 48 बेटरियों को बहार निकाला और बांकि बैटरियों को अलग- अलग जगह से बहार निकाला गया। पेट से एए और एएए दोनों तरह की बैटरी निकाली गई।
ऑपरेशन के बाद डॉ का कहना था कि कोलन में फंसी शेष चार बैटरियों की अलग तरह से सर्जरी की गई और किसी भी तरीके से उन्हें भी बाहर निकाल लिया गया। डॉक्टरों ने कहा, 'हमारी जानकारी में ऐसा मामला शायद पहला मामला है, जब किसी के शरीर से इतनी सारी बैटरियों को निकाली गई हो।' सौभाग्य से उसके शरीर को कोई संरचनात्मक क्षति नहीं हुई क्योंकि इन विद्युत रासायनिक उपकरणों ने उसके जठरांत्र (जीआई) पथ को अवरुद्ध नहीं किया।
Leave a comment