
जापान : जापान में सुपर टायफून नानमाडोल तूफान ने दस्तक दी है। सोमवार को ये तूफान यामागुची प्रान्त के हागी के पास करीब 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा था और देखते ही देखते यहां तबहाई का मंजर दिखाई देने लगा। लोग घरों से बेघर हो गए। देश में बिजली, दुकानें सब ठप हो गई।
जापान में सोमवार को सुपर टायफून नानमाडोल तूफान ने तबाही मचा दी। ये देश का इस साल का 14वां सबसे खतरनाक तूफान रहा है। इस तूफान से लोगों को घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। करीब 9 करोड़ लोग घर से बेघर हो गई। जापान की स्थिति बहुत खराब हो गई है। वहीं इस तूफान से लोगों का बहुत नुकसान भी हुआ है। देर रात दसियों हजार लोगों ने आपातकालीन आश्रयों में अपनी रात बिताई। सोमवार दोपहर यामागुची प्रान्त के हागी के पास करीब 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा। इसके केंद्र में 975 हेक्टोपास्कल का वायुमंडलीय दबाव था, जिसमें अधिकतम 162 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ 108 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, खराब मौसम के बीच 70 से अधिक लोग घायल हो गए, और दो लोगों के मौत की खबर भी सामने आई।
इस तूफान में 3,50,000 लोगों के घरों में बिजली गूल हो गई। सोमवार को क्यूशू में बुलेट ट्रेनों को निलंबित कर दिया गया और देश की दो प्रमुख एयरलाइंस द्वारा लगभग 600 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। जापान के मौसम विभाग अनुसार, तेज हवाओं, उच्च ज्वार और मडस्लाइड के लिए चेतावनी जारी करने के साथ, तूफान जापान के सबसे बड़े द्वीप, होंशू में भी आने की उम्मीद है।
Leave a comment