
मुंबई: सभी के चहेते नए युवा कलाकार वरुण ध्वण का आज जन्मदिन है दरअसल बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन के फैंस की संख्या लाखों में है। वे अब सभी के चेहते कलाकार बन चुके है। आज उनके ये उनके फैन्स के लिए वाकई खुशी का मौका है। उनके फैंस उनके लिए यही दुआ कर रहे होंगे की वे हमेशा आगे बढते रहें और सभी के चेहते बने रहें।
वरूण की हर इच्छा पूरी हो और वे फिल्म जगत में अपना मुकाम हांसिल करें। आज वरूण धवन का 28 वां जन्मदिन है। इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई Nottingham Trent University से की। इसके बाद 2010 में आई मूवी माई नेम इज खान में वरुन धवन ने करन जौहर के साथ सह निर्देशन किया। 2012 में उन्होंने करन जौहर की रोमांटिक कॉमेडी स्टूडेंट ऑफ द इयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस रही। साथ ही उनका नाम बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी किया गया। इसके बाद वो मैं तेरा हीरो और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में लीड रोल प्ले करते नजर आए। वहीं, इस साल उनकी श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा बदलापुर सिल्वर स्क्रीन पर आई। गौरतलब है कि इस साल उनकी फिल्म एबीसीडी-2 और दिलवाले भी दर्शकों के सामने आने वाली हैं।
Leave a comment