
अमिताभ और शशि कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं थी महानायक अमिताभ बच्चन ने एक संदेश रिकॉर्ड किया है। ये संदेश अगले माह दिग्गज अभिनेता फिल्म निर्माता शशि कपूर को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के दौरान दिखाए जाने वाले विशेष वीडियो के हिस्से के रूप में रिकॉर्ड किया है।
अमिताभ कहते हैं कि जब उनसे शशि के साथ काम करने के उनके अनुभव को बयां करने के लिए कहा गया, तो उन्हें शब्द नहीं मिले। यह जोड़ी त्रिशूल, सिलसिला, रोटी कपड़ा और मकान, कभी कभी एवं काला पत्थर जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।
अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शशि कपूर (77) को इस साल के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान 1940 के दशक के बाद भारतीय सिनेमा के विकास एवं तरक्की में उनके योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है। उन्हें यह पुरस्कार अगले माह दिया जाएगा, लेकिन ऐसी खबर है कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से शशि शायद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट पर लिखा, शशि कपूर ने भारत सरकार की ओर से दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता है। यह प्रशासन की ओर से फिल्मोद्योग के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है।
Leave a comment