करीना ने तोड़ी चुप्पी, सैफ ने नहीं मांगा था पद्मश्री

 करीना ने तोड़ी चुप्पी, सैफ ने नहीं मांगा था पद्मश्री

मुंबई : पिछले कई दिनों से खबरे आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से राष्ट्रीय सम्मान पद्मश्री वापस भी लिया जा सकता है। इन खबरों के बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर ने चुप्पी तोड़ दी है। करीना ने कहा कि सैफ से अगर पद्मश्री वापस भी ले लिया जाता तो इससे सैफ को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

करीना एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि सैफ अगर पद्मश्री वापस कर दे तो उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सैफ इसे लौटा देते हैं तो वह बहुत राहत महसूस करेंगे। यह सम्मान उनके पति (सैफ) को दिया गया था उन्होंने इसकी मांग नहीं की थी। 

करीना ने कहा कि वास्तव में पद्मश्री एक राष्ट्रीय सम्मान है और इसे देने से पहले इस बारे में सरकार ने पूरी तरह जांच पड़ताल की होगी। 

गौरतलब है कि आरटीआई के तहत इस बात का खुलासा हुआ था कि मुंबई की एक अदालत से सैफ के खिलाफ अरोप तय हो जाने के बाद सरकार उनसे पद्मश्री वापस लेने की मांग के संदर्भ में जांच कर रही है। आरोप है कि सैफ ने साल 2012 में कोलाबा इलाके में स्थित एक होटल में दक्षिण अफ्रीका के एक व्यवसायी और उसके ससुर की नाक पर घूंसा मारा था।

Leave a comment