
बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन की अपकमिंग फिल्म एक पहेली लीला का पहली गाना देशी लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म। में सनी कई रोल निभाती नजर आयेंगी। वहीं फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म का निर्देशन बॉबी खान ने किया है। इस गाने में सनी पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं।
फिल्म में सनी ने एक देशी गर्ल से लेकर एक ग्लै मरस लुक तक अपनाया है। सनी फिल्म में राजस्थानी बोलती नजर आयेंगी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं सनी अपने फैंस को खुश करने के लिए कई हथकंडे अपनाती है। सनी के अलावा इस फिल्म में जय भानुशाली भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे। फिल्मं का ट्रेलर संस्पेंस से भरा है।
सनी इससे पहले फिल्म रागिनी एमएमएस 3 में नजर आई थी। फिल्मे को दर्शकों ने खासा पसंद किया था। इस फिल्म का गाना बेबी डॉल दर्शकों के बीच काफी फेमस हुआ था। वहीं सनी इस फिल्म के अलावा मस्तीजादे में भी नज़र आयेंगी। फिल्म में उनके आपोजिट तुषार कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Leave a comment