
मुंबई के मराठा मंदिर में 20 सालों से चल रही दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ऐतिहासिक सफ़र गुरुवार को समाप्त हो गया था भारतीय इतिहास में किसी भी थिएटर में सबसे लंबी चलने वाली ये इकलौती फ़िल्म है।
मराठा मंदिर के प्रबंध निदेशक मनोज देसाई ये दावा करते हैं कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सिनेमा इतिहास की वो एकलौती फ़िल्म है जिसने मुग़ल-ए-आज़म और शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों को भी पछाड़ा है।
लेकिन सैंकड़ों फैंस ने इस फिल्म को कुछ और समय तक चलाने के लिए गुजारिश की हैजिसे मान लिया गया है। आपको बता दें कि थिएटर और यशराज की आपसी सहमति से उतरी इस फ़िल्म को थिएटर में एक हफ्ते और देखा जा सकता है।

Leave a comment