
हैदराबाद : प्रख्यात फिल्म निर्माता डी रामा नायडू का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। 2009 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित नायडू पिछले कुछ माह से कैंसर से पीड़ित थे। नायडू सभी भाषाओं में फिल्म बनाने के लिए जाने जाते थे।
भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के लिए रामा नायडू का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिक़ॉर्ड में दर्ज है।
उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने 15 विविध भाषाओं में 155 फिल्में बनाईं। उनकी प्रसिद्ध हिंदी फिल्मों में राजेश खन्ना-हेमा मालिनी अभिनीत प्रेमनगर के अलावा दिलदार, बंदिश, अनाड़ी, हम आपके दिल में रहते हैं और प्रेम कैदी शामिल हैं।

Leave a comment