विलेन बने करण जौहर की पहली झलक

विलेन बने करण जौहर की पहली झलक

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर बॉलीवुड के खलनायकों को टक्कर देने के लिए तैयार है। फिल्मकार अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म बॉम्बे वैलवेट में विलेन की भूमिका निभा रहे करण जौहर की पहली झलक जारी की गई है।

करण की मूंछ वाली यह तस्वीर इंडस्ट्री में खूब चर्चा बटोर रही है। वह फिल्म में कमबाटा का किरदार निभाएंगे। फिल्म में करण के अलावा अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ की तारीख कई बार बदली जा चुकी है।

बॉम्बे वैलवेट अब 15 मई को रिलीज़ होगी। फिल्म में रणबीर जॉनी बलराज का किरदार निभाएंगे वहीं अनुष्का रोज़ी नरुला का। बॉम्बे वैलवेट की कहानी इतिहासकार ज्ञान प्रकाश की किताब \'बॉम्बे फेबल्स\' पर आधारित है।

Leave a comment