
मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग की है. प्रियंका चोपड़ा ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो के टाइटल ट्रैक के लिए लिये पार्श्वगायन किया है.
ये गाना प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की आवाज में रिकॉर्ड किया जा रहा है और प्रियंका इस फिल्म में अनुष्का शर्मा को अपनी आवाज देगी. प्रियंका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने सिंगल्स के साथ श्रोताओं का दिल जीता है.
आपको बता दें कि यह पहली बार होगा जब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग के साथ गाना भी गाएगी.दिल धड़कने दो में प्रियंका रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी. वैसे अनुष्का को इस बात से कोई एतराज भी नहीं है.
गौरतलब है कि दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के अलावा रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और अनिल कपूर ने भी काम किया है.यह फिल्म 5 जून को प्रदर्शित होगी.

Leave a comment