
नई दिल्ली : पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या रॉय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फवाद खान ने फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड में एंट्री की थी। खूबसूरत में फवाद के साथ सोनम कपूर थीं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में फवाद के अभिनय की सराहना भी हुई।
ऐ दिल है मुश्किल में फवाद अभिनय करते नजर आएंगे कि नहीं, इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पिछले दिनों सुनने में आ रहा था कि प्रियंका चोपड़ा उन्हें अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म मैडमजी में साइन करना चाहती हैं। समझा जाता है कि इस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा और हो सकता है कि वो फिल्म में ऐश के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आएं।

Leave a comment