
मुम्बई : फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स, का गाना घाघरा रिलीज हो गया है। इस गाने में मल्लिका काफी हॉट नजर आ रही हैं। इस गाने में मल्लिका एक आइटम बाला की तरह नृत्य पेश करती नजर आ रही हैं।
फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स को भंवरी देवी सेक्स सीडी कांड से प्रेरित बताया जा रहा हैंं। इस गाने में दो नेता मल्लिका को निहार रहे हैं। ओम पुरी और आशुतोष राणा ने इन नेताओं का रोल निभाया हैं
इस गाने में मल्लिका यह भी कह रही हैं कि मेरे घाघरे के लिए घमासान मची है। ऐसे बोलों के दो अर्थ निकलते हैं। ममता शर्मा के स्वर से भरपूर इस गाने को लिखा है समीर ने। संगीत दिया है संजीव दर्शन न। मल्लिका का यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आएगा।
केसी बोकाडिय़ा के डायरेक्सन में बनी इस फिल्म में मल्लिका, ओम पुरी, आशुतोष राणा, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी, सुशांत सिंह, राजपाल यादव और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिकाए निभाई हैं। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी।

Leave a comment