प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा प्रेरणादायक : सनी लियोन

 प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा प्रेरणादायक : सनी लियोन

मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनकी नजर में बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा प्रेरणादायक महिला हैं। सनी यहां एक पत्रिका के कवर लांच पर अपने पति डैनियल वेबर के साथ मौजूद थीं। इस दौरान जब उनसे उनकी मनपसंद बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे विद्या बालन हमेशा अच्छी लगती हैं। मेरे खयाल से कंगना रनौत भी अच्छा काम करती हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से प्रियंका चोपड़ा हर फन में उस्ताद हैं। वह सब कुछ करती हैं। मेरे ख्याल से वह बॉलीवुड की सर्वाधिक प्रेरणादायक महिला हैं। मुझे वह यहां लेख और हर चीज में दिखती हैं। मैं जब अमेरिका लौटती हूं, तो वहां भी उनके इश्तहार देखती हूं।

सनी ने कहा कि गर्व महसूस होता है, जब आप दूसरे देश में हों और वहां भी वह एक इश्तहार में नजर आ रही हों, मेरे ख्याल से वह बहुत प्रेरणादायक हैं। सनी आगे \'मस्तीजादे\' फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ तुषार कपूर और वीर दास हैं।

Leave a comment