तेवर में दिखेगा अद्भुत महेश्वओर

तेवर में दिखेगा अद्भुत महेश्वओर

इंदौर : फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार तेवर में महेश्वर का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, जो इतिहास में कभी नहीं शूट हुआ होगा। इस फिल्म से इंडस्ट्री और दुनिया को पता चलेगा कि मध्यप्रदेश भी शूटिंग लोकेशन में पीछे नहीं है। 

यह बात अभिनेता अर्जुन कपूर ने होटल सयाजी में सिटी लाइव से खास बातचीत में में कही। अर्जुन कपूर के साथ शनिवार को फिल्म \'तेवर\' के प्रमोशन के लिए फिल्म के कलाकार सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी भी आए थे।

अर्जुन ने कहा कि \'तेवर\' में एक गीत में सोनाक्षी पहली बार एक अलग ही अंदाज में दिखाई देगी। फरवरी में पूरी यूनिट ने स्पेशल लाइटिंग इफेक्ट के साथ पूरे महल को एक अलग ही रूप में दुनिया के सामने लाया। उन्होंने कहा कि तेवर में मेरा किरदार ऐसा होगा जो दर्शकों को महिलाओं को सम्मान करना सिखाएगा।

Leave a comment