
मुंबई : इन दिनों बीटाउन में एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके को स्टार करण सिंह ग्रोवर के इश्क के बेहद चर्चे हो रहे है। खबर है कि दोनों एक दूसरे के बेहद नजदीक है। दोनों सितारें फिल्म \"अलोन\" में काम कर रहे है। हाल ही में दोनों को जुहू के एक रेस्त्रां से बाहर आते देखा गया। हालांकि दोनों साथ नहीं थे।
आपको बतादें कुछ दिनों पहले ही करण और उनकी दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट के अलग होने की खबरें आई थी। वहीं बिपाशा और हरमन के रिश्ते में भी दरार की खबरें है।
बीते दिनों हरमन और बिपाशा ने एक साझा बयान जारी करके कहा था कि वह एक दूसरे से अलग वक्त बिता रहे है। ऎसे में सुर्खियां है कि करण और बिपाशा एक दूसरे के करीब है। खैर, यह तो समय आने पर जगजाहिर होगा कि यह मात्र संयोग है या फिर पब्लिसिटी स्टंट।

Leave a comment