
मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी ,अक्षय कुमार बालीवुड के चलन सिक्स या ऐट पैक के विपरीत प्राकृतिक तरीके पर ज्यादा यकीन करते हैं। वे कहते हैं कि वह सिक्स पैक या ऐट पैक के हिमायती नहीं हैं। वह शरीर को प्राकृतिक तरीके से हृष्ट-पुष्ट बनाए रखने में यकीन रखते हैं।
बॉलीवुड में ऐब्स के चलन के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा,ऐब्स बनाने में बहुत वक्त लगता है। ऐब्स टहलते-टहलते नहीं बन जाते।बॉलीवुड के 47 वर्षीय अक्षय ने कहा,मैं इन सिक्स-पैक या ऐट-पैक का समर्थन नहीं करता।
मैं शरीर को प्राकृतिक तरीके से सुगठित बनाए रखने में यकीन रखता हूं। व्यक्ति को अपनी सेहत और भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए। बहुत से लोग ऐसे उत्पादों पर आश्रित हैं, जो उनके शरीर को कुछ दिनों के लिए अच्छा महसूस कराते हैं, लेकिन इनके दीर्घकालिक प्रभाव उनके शरीर के लिए घातक है।
बॉलीवुड में आने से पहले अक्षय कुमार मार्शल आट्र्स के ट्रेनर रहें हैं तथा उन्होंने मार्शल आट्र्स में ब्लेक बेल्ट डिग्री भी ले रखी हैं। इन दिनों शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे अभिनेता सिक्स या ऐट पैक की नुमाइश कर रहे हैं।

Leave a comment