
मुंबई : बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब अपने लिए नया घर तलाश रही है। वह अपने अंधेरी अपार्टमेंट को छोड़ रही हैं। बॉलीवुड के गलियारों में परिणीति और उनकी फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल\" के डायरेक्टर मनीष शर्मा के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि परिणीति ने अपने रिलेशनशिप की बात कभी स्वीकार नहीं की।
गौरतलब है कि परिणीति पहले यारी रोड पर रहती थी, लेकिन फिर वह अंधेरी में उसी बिल्डिंग में शिफ्ट हो गई, जहां मनीष रहते थे। अब दोनों की राहें जुदा हो गई है इसलिए परिणीति भी अपना आशियाना छोड़कर बांद्रा शिफ्ट होने वाली है। इसी के चलते वह नए घर की तलाश कर रही हैं।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जब परिणीति ने कुछ साल पहले मनीष को डेट करना शुरू किया था, तब वह अंधेरी में उन्हीं की बिल्डिंग में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन अब ब्रेकअप के बाद मनीष ने अपार्टमेंट छोड़ दिया और परिणीति भी अब बांद्रा शिफ्ट हो रही है। उन्होंने मलाड में भी एक फ्लैट देखा है। हालांकि परिणीति ने इन खबरों को अफवाह बताया है।

Leave a comment