
अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से बॉलीवुड मे अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर के खूब जोडा जा रहा हैं। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि सोनाक्षी और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इन बातों का सोनाक्षी ने खंडन किया है।
सोनाक्षी का कहना है कि वह इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देती और उनका यह भी कहना है कि हर फिल्म के साथ नया बॉयफ्रेंड बनाना उन्हें नहीं आता। आपको बता दें कि अर्जुन से पहले सोनाक्षी का नाम फिल्म आर..राजकुमार के उनके को-स्टार शाहिद कपूर के साथ भी जोडा जाता था।
सोनाक्षी ने कहा मुझे हर फिल्म में अपने को-स्टार के साथ लिंक कर दिया जाता है और अब तो यह हर दिन कपडे बदलने जैसा मामला बन गया है। उन्होंने कहा एक अभिनेत्री का हर फिल्म के साथ नया बॉयफ्रेंड बनाना संभव नहीं हैं और यह काम मुझे नहीं आता।

Leave a comment