अजय देवगन को नहीं हैं पसंद 8 पैक एब्स

अजय देवगन को नहीं हैं पसंद 8 पैक एब्स

मुंबई : बॉलीवुड के सिंघम, स्टार अजय देवगन दूसरे अभिनेताओं की तरह 6 पैक और 8 पैक एब्स के पक्षधर नहीं हैं। आज के दौर में जहां बॉलीवुड सितारे 6 पैक और 8 पैक एब्स में नजर आते हैं वहीं अजय इसके पक्ष में नहीं हैं। अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन, रिलीज होने जा रही है। अजय ने कहा कि फिल्म एक्शन जैक्सन के निर्माता चाहते थे कि फिल्म का हीरो भरे पूरे बदन वाला दिखे जो मेरे लिए बेहद आसान था।

अजय देवगन ने कहा कि मेरा मानना है कि 6 पैक और 8 पैक के साथ आप दिखते तो कमाल के हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। मेरा मानना है कि आपको स्वस्थ और शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। मैं 8 पैक एब्स का सर्मथक नहीं हूं।

उल्लेखनीय है कि प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म एक्शन जैक्सन में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम और पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई की भी अहम भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में अजय देगवन ने दोहरी भूमिका निभाई है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

Leave a comment